
कैसे सेव करें मनी , अपने सारे खर्चो का एक रिकार्ड रखें। एक पेपर शीट को दो भागों में बांट लें। एक तरफ इनफ्लो और दूसरी तरफ आउटफ्लो या एक्सपेंस लिखें। इनफ्लो में प्राप्त हुए पैसे तारीख के साथ लिखें, साथ ही दूसरी ओर आउटफ्लो में खर्चे भी लिखते जाएं। जहां पर आपने बेवजह खर्च किया है, वहां एक क्रास का निशान डाल दें, ताकि भविष्य में ऐसे खर्चे से बचा जा सके। साथ ही यह ध्यान रखें कि कहीं आपके खर्चे आपकी पॉकेट मनी से ज्यादा तो नहीं हो रहे। पॉकेट मनी जिस समय तक के लिए मिली है, उसका ध्यान रखें। तब तक आपके पैसे चलने चाहिए। पॉकेट मनी मिलते ही, इसका कुछ हिस्सा अपने सेफ या पिग्गीबैक आदि में डाल दें। संभव हो तो कोई बचत खाता भी खुलवा सकते हैं, जिसमें आपको अपनी सेविंग्स पर कुछ इंटरेस्ट भी मिल सके। अपने फ्रेंड्स की या किसी और की देखा-देखी खरीदारी करने से बचें। पैसे की उपयोगिता समझें और याद रखें कि बूंद-बूंद से ही घड़ा भरता है। ये छोटी-छोटी सेविंग्स ही आपके बहुत काम आएगी।
1 comment:
बहुत सुंदर…आपके इस सुंदर से चिटठे के साथ आपका ब्लाग जगत में स्वागत है…..आशा है , आप अपनी प्रतिभा से हिन्दी चिटठा जगत को समृद्ध करने और हिन्दी पाठको को ज्ञान बांटने के साथ साथ खुद भी सफलता प्राप्त करेंगे …..हमारी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।
Post a Comment