एक शराबी एयरपोर्ट के बाहर खड़ा था। एक वर्दीधारी युवक उधर से गुजरा। शराबी ने उससे कहा एक टैक्सी ले आओ।
युवक (शराबी से)- मैं पायलट हूं, टैक्सी ड्राइवर नही।
शराबी (युवक से)- नाराज क्यों होते हो भाई? तो एक हवाई जहाज ले आओ।
संता और बंता कुतुबमीनार को देखकर आपस में बातचीत कर रहे थे।
संता (बंता से)- इतनी ऊंची मीनार लिटाकर बनाई गई होगी?
बंता- नहीं बेवकूफ, ये कुआं है, जो उल्टा रखा हुआ है।
पति (पत्नी से)- आज मेरे पैंट की जेब से 100 रुपये गुम हो गए हैं।
पत्नी (पति से)- तुम्हें 100 रुपये की पड़ी है, मेरी सोने की अंगूठी पता नहीं कहां गिर गई।
पति-चिंता मत करो, वह मुझे उसी पैंट की जेब में मिली है जिसमें 100 रुपये थे।
बेटा- पिताजी हमारे मास्टर जी की स्मरण शक्ति बहुत कमजोर है।
पिताजी- तुम्हें कैसे पता?
बेटा- हमसे वे मुंहजबानी पाठ सुनते हैं और स्वयं किताब लेकर पढ़ाते हैं।
चमन लाल- डॉक्टर साहब, मैंने चाबी निगल ली।
डॉक्टर- कब?
चमन लाल- सर, करीब तीन महीने पहले।
डॉक्टर- तुम अब तक क्या कर रहे थे?
चमन लाल- में डुप्लीकेट चाबी इस्तेमाल कर रहा था, लेकिन अब वो भी खो गई है।
Friday, November 14, 2008
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment