एक पति घबराया हुआ घर आया और बीवी से बोला- बेगम, आज मैं आफिस से आ रहा था कि रास्ते में एक गधा...।
इतने में उनकी बच्ची बोल उठी- मम्मी, श्याम ने मेरी गुडि़या तोड़ दी। पति ने फिर कहना शुरू किया, हाँतो बेगम, मैं कह रहा था कि रास्ते में एक गधा...।
इतने में उनका बेटा बोला- मम्मी, रीता ने मेरी कार तोड़ दी।
बीवी गुस्से में बोली- भगवान के लिए तुम सब चुप हो जाओ, मुझे पहले गधे की बात सुनने दो।
एक दाह संस्कार में अजीब घटना देखी गई। स्त्री के शव के पीछे रोता हुआ पति, पीछे एक कुत्ता और उसके पीछे सैकड़ों आदमियों की लम्बी लाइन।
एक आदमी ने उत्सुकतावश रोते हुए आदमी से कहा, भाई क्या हुआ ये लोग इस तरह लाइन में क्यों चल रहे हैं?
पति- मेरी पत्नी का देहांत कुत्ते के काटने से हुआ। लोगों की लाइन एक बार कुत्ते को अपने-अपने घर ले जाने के लिए लगी है।
पति (पत्नी से)- हम किसी बात पर सहमत नहीं हो सकते क्या ?
पत्नी (पति से)- हो सकते हैं। इसी बात पर कि हम दोनों किसी बात पर सहमत नहीं हो सकते।
पत्नी (गुस्से में)- आज तक तुमने अपनी जिंदगी में किया ही क्या हैं?
पति (गर्व से)- मैंने अपना जीवन खुद बनाया है।
पत्नी- लो, और मैं हूं कि अब तक ईश्वर को दोष दे रही थी।
Friday, November 14, 2008
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment